शाहजहांपुर, मई 8 -- खुदागंज। क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकबरी में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह स्कूल जा रहे सात वर्षीय छात्र पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचाया। घटना के बाद गांव में दहशत और लोगों में आक्रोश है। गांव निवासी मुनासिब का पुत्र अली हैदर एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। गुरुवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। बताया गया कि अकबरी स्थित खाद गोदाम के पास पहले से मौजूद आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- कुत्तों के हमले में सात घायल, सीएचसी में उपचाराधीन अचानक हुए हमले से बच्चा घबरा गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.