फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 6 -- कंपिल, संवाददाता। कंपिल थाना क्षेत्र के राईपुरचिनहटपुर गांव में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे कक्षा एक के छात्र को तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। राईपुर चिनहटपुर गांव निवासी तेज सिंह का 5 वर्षीय पुत्र अर्जुन गांव के ही परिषदीय विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। शुक्रवार की सुबह वह गांव के अन्य बच्चों के साथ हंसते-खेलते स्कूल जा रहा था। जैसे ही अर्जुन ने सड़क पार करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम सड़क पर दूर जा गिरा और लहूलुहान हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। आनन-फानन में परिजनों को सूचना दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.