शाहजहांपुर, अप्रैल 16 -- मदनापुर। स्कूल जाते समय कक्षा 11 की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह जब स्कूल जा रही थी, तभी क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी राहुल ने दो अलग-अलग मौकों पर उसकी बाइक रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील बातें कीं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस टीम विद्यालय पहुंची और पीड़िता से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। सीओ सदर प्रियंक जैन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.