अल्मोड़ा, जून 2 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पुलिस का संस्थानों में जाकर जागरूकता अभियान जारी है। लेकिन मंगलवार को महिला कोतवाली प्रभारी जानकी भंड़ारी, एसआई बीना दोसाद, तुलसी गोस्वामी ने स्कूलों में नहीं बल्कि रास्तों में ही बच्चों के साथ संवाद किया। सहज अंदाज में उनसे वार्ता कर समस्याओं, जिज्ञासाओं और सुझावों को जाना। बच्चों को बताया गया कि पुलिस उनकी मित्र है और किसी भी समस्या, डर अथवा असुरक्षा पर पुलिस की सहायता ली जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...