स्कूल छोड़ चुके बच्चों को फिर से वापस लाएं : बीडीओ
हजारीबाग, अप्रैल 15 -- कटकमसांडी,प्रतिनिधि । कटकमदाग प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कदमा के विवेकानंद सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय रुआर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव बालक प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस मौके पर हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 23 के वार्ड पार्षद दीपक कुमार सिंह, बीपीओ पंकज कुमार गुप्ता, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मो जहांगीर अंसारी, अजाप्ता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार, शिक्षिका मोनीषा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने रुआर कार्यक्रम की आवश्यकता, महत्व और विशेषता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रखंड में एक भी बच्चे विद्यालय से बाहर ना हो और सभी नामांकित बच्चे का ठहराव सुनिश्चित करना रुआर कार्यक्रम का उद्देश्य है । यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.