स्कूल छोड़ चुके बच्चों को फिर पढ़ाई से जोड़ने की तैयारी
कटिहार, अक्टूबर 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पढ़ाई बीच में छोड़कर स्कूल से बाहर हो चुके किशोरों को अब दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। समग्र शिक्षा के तहत जिले में ऐसे बच्चों की पहचान के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के उन किशोरों की विद्यालयवार सूची तैयार की जाएगी, जिन्होंने किसी कारण से पढ़ाई छोड़ दी है और वर्तमान में स्कूल से बाहर हैं। पहचान के बाद इन्हें बिहार मुक्त विद्यालय एवं परीक्षा बोर्ड के माध्यम से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की नि:शुल्क शिक्षा से जोड़ा जाएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि कई बच्चे आर्थिक, पारिवारिक या अन्य परिस्थितियों के कारण नियमित स्कूल नहीं जा पाते और धीरे-धीरे पढ़ाई पूरी तरह छोड़ देते हैं। ऐसे बच्चों को फिर से शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.