स्कूल छुट्टी के बाद दो घंटे करायेंगे बच्चों को निशुल्क तैयारी
आजमगढ़, जुलाई 6 -- तहबरपुर,आजमगढ़। राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा ( 2026-2027) के लिए हर साल की तरह इस बार भी एक सरकारी स्कूल के शिक्षक स्कूल के छुट्टी के बाद दो घंटे निशुल्क तैयारी करायेंगे। इसके लिए वह अपने घर पर मेधावी बच्चों को पढ़ाते है। राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में कक्षा 8 में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं शामिल होते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को कक्षा 9 से 12 वीं तक सरकार एक हजार रुपए छात्रवृत्ति देती है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने करियाबर गांव स्थित आवास पर नि:शुल्क कोचिंग शुरू कर दिया है। राजभवन राम तहबरपुुर शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गोविंदपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा एवं नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.