लातेहार, मई 4 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के अतिरिक्त वर्ग कमरों की छत की ढलाई पर रविवार को जिप सदस्य संतोषी कुमारी, हेडमास्टर शब्बीर खान और विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों द्वारा रोक लगा दी गई है। उन लोगों ने स्कूल छत ढलाई में भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। विभागीय जेई और ठीकेदार की अनुपस्थिति में छत ढलाई की जा रही थी। इसकी शिकायत बीडीओ से भी की गई है।

अनियमितताओं का आरोप इसकी सूचना पाकर जेई ऋषिकांत कार्य स्थल पर पहुंचे तो जिप सदस्य ने स्कूल छत ढलाई में घटिया छड़ आदि लगाने पर जमकर नाराजगी जताई। साथ ही घटिया निर्माण पर सवाल भी खड़ा किया। जिप सदस्य और हेडमास्टर शब्बीर खान ने बताया कि छत ढलाई में बालू और सीमेंट का अनुपात सही नही था। बीडीओ के आदेश पर छत ढलाई का कार्य रोकवा दिया गया है। बता दे कि शिक्षा ...