भदोही, अप्रैल 15 -- चौथार, हिन्दुस्तान संवाद। सुरियावां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करियांव प्रथम स्कूल में बुधवार को स्कूल चलो रैली निकाली गई। इस दौरान रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली का उद्देश्य क्षेत्र के अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना था। रैली के दौरान बच्चों ने शिक्षा से संबंधित नारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार दुबे, फूलचंद सरोज, रामचन्द्र सरोज, चन्द्र प्रकाश, दीनानाथ यादव, असहाब, विवेक श्रीवास्तव, दिनेश विश्वकर्मा, अशोक कुमार, मो. शारिक हसन, अनीता देवी रहीं। यह भी पढ़ें- विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए निकाली रैली यह भी पढ़ें- रैली निकालकर स्कूलों में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.