बहराइच, अप्रैल 11 -- बहराइच, टीम। जिले भर में शनिवार को स्कूल चलो रैली निकाली गई। इस दौरान शिक्षकों व बच्चों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। तहसील मिहींपुरवा के सेमरी बाजार स्थित सच्चिदानन्द इंटर कॉलेज से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली गलियों व मोहल्लों का भ्रमण किया। शिक्षा है सबसे बड़ा धन, हर बच्चा स्कूल जाए और बेटी पढ़ेगी तभी आगे बढ़ेगी जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जरवलरोड के प्राथमिक विद्यालय अबुल्लापुर में स्कूल चलो अभियान रैली के साथ बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बीएसए आशीष कुमार सिंह व बीईओ अरविंद बहादुर सिंह ने बच्चों को किताबें भेंट किया। प्राथमिक विद्यालय झूरीकुईयां में स्कूल चलो रैली व पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी रहे। ब्लॉक संसाधन केन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.