स्कूल चलो रैली का डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
आजमगढ़, जुलाई 2 -- आजमगढ़,संवाददाता। पल्हनी ब्लाक के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर में बुधवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो रैली का शुभारंभ डीएम रविंद्र कुमार हरी झंडी दिखाकर किया। रैली कार्यक्रम स्थल से निकल कर बीएसए कार्यालय, कांशीराम आवास से पुन: जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान परिसर में पहुंची,जहां एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा देना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी विभागों और शिक्षकों को मिलकर कार्य करना होगा। डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने कहा कि शिक्षक नामांकन बढ़ाने और ड्रॉपआउट बच्चों को पुन: विद्यालय से जोड़ने का कार्य करें। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान का डीएम ने हरी झंडी दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.