गंगापार, अप्रैल 2 -- बीआरसी फतेहपुर कायस्थान में "स्कूल चलो अभियान" कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार के निर्देशन एवं खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कनौजिया के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना तथा नामांकन में वृद्धि करना रहा।बुधवार को बीईओ वीरेंद्र कनौजिया ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करें और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामलाल विश्वकर्मा, इंचार्ज प्रधानाध्यापक उदय नारायण मिश्र, प्रधानाध्यापक सभा लाल मौर्य, श्रद्धा सिन्हा, पुष्पा यादव, दीपशिखा श्रीवास्तव, रितु यादव, सुषमा, कि...