स्कूल चलो अभियान सरकारी कार्यक्रम ही नहीं सामाजिक क्रांति
लखीमपुरखीरी, जुलाई 10 -- लखीमपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत लखीमपुर ब्लाक की रैली गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय मिदनिया परिसर से निकाली गई। मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख दिव्या सिंह, डायट प्राचार्य सीमा शुक्ला रहीं। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा प्रदेश सरकार हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को संकल्पित है। बच्चों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म, किताबें और मिड-डे मील दिया जाता है। अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराएं और नियमित स्कूल भेजें। डायट प्राचार्य सीमा शुक्ला ने शिक्षकों और अभिभावकों के बीच समन्वय पर जोर देते हुए कहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निपुण भारत के लक्ष्यों को प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.