उरई, अप्रैल 18 -- जालौन। संवाददाता कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय धंतौली में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण समारोह एवं स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने अभिभावकों से अपील की अपने बच्चों को नियमित एवं निर्धारित गणवेश में विद्यालय भेजें। कक्षा आठ पास कर चुके छात्रों को घर पर न रोकें बल्कि उनका अगली कक्षा में प्रवेश कराएं। ब्लॉक अध्यक्ष लालजी पाठक ने कहा कि छात्रों को उनके अभिभावक स्वयं भी समय दें शाम को उनके साथ कुछ समय बिताएं और उनकी दिन भर की गतिविधियों की जानकारी लें। अतिथियों द्वारा सेवानिवृत शिक्षक आनंद स्वरूप पाराशर को शॉल भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। अंत में मेधावियों को शील्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.