औरैया, अप्रैल 14 -- अजीतमल, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के संकुल हैदरपुर में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत संकुल स्तरीय रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से बच्चों ने शिक्षा का महत्व बताते हुए लोगों को जागरुक किया और अधिक से अधिक नामांकन कराने का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ जूनियर शिक्षक संघ अजीतमल ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सुंदर ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रीपुर कम्पोजित से हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम का संचालन नोडल शिक्षक महेश कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान संकुल के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर में एकत्रित कर सामूहिक रूप से भोजन कराया गया।इसके बाद बच्चों ने जोश और उत्साह के साथ रैली निकाली। रैली में 'घर-घर शिक्षा दीप जलाओ, लड़का-लड़की सभी पढ़ाओ' जैसे नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया...