सोनभद्र, अप्रैल 6 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन से सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय के नेतृत्व में ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की रैली नगर के विभिन्न मार्गों पर निकालकर लोगों को जगरूक किया गया। रैली नगर के बिल्ली गांव, सेक्टर आठ, वीआईपी रोड, डिग्री कॉलेज चौराहा से होते हुए ब्लॉक संसाधन केंद्र पर समाप्त हुई। रैली का संयोजन खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा ने की। रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली, खैरटिया, कोठा टोला, प्राथमिक विद्यालय बिल्ली मारकुंडी, भलुआ टोला, बिल्ली प्रथम, खैरटिया सहित विभिन्न विद्यालयों के पांच सौ से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया। बीएसए ने जन समुदाय से अपने-अपने 6 से 14 वर्ष वर्ग के पाल्यो का नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने का अनुरोध कर जागरूक किया। विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.