मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- मिर्जापुर,संवाददाता। स्कूल चलो अभियान के तहत सोमवार को पहाड़ी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भवरख के बच्चों,शिक्षकों ने रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामसभा का भ्रमण कर अभिभावकों को जागरूक किया। साथ ही माता-पिता से छह वर्ष पूरा करने वाले बच्चे को स्कूल में नामांकन कराने की अपील की। इसदौरान बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे का नारा देते हुए गांव की गलियों का भ्रमण किया। साथ ही स्कूल में मिलने वाले यूनिफार्म,जूता-मोजा,बैग,नि:शुल्क किताबों के साथ एमडीएम के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों की रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्याप राजनाथ तिवारी ने किया। इस दौरान ग्रामप्रधान सुनील कुमार सिंह विद्यालय के सभी स्टाप और छात्र-छात्राएं रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.