फतेहपुर, अप्रैल 4 -- फतेहपुर। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "स्कूल चलो अभियान" के तहत शनिवार को जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल व डीएम रविंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षक और कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली। रैली कलेक्ट्रेट से निकलकर पटेल नगर, पत्थर कटा होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों में घूमी। लोगों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालयों में अवश्य कराएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें। रैली में शिक्षा के महत्व पर लोगों को जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक व कलक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.