गोंडा, अप्रैल 13 -- इटियाथोक (गोंडा), संवाददाता । जिले के ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की शुरुआत सोमवार को हुई। ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार पासवान व खंड शिक्षा अधिकारी गीतांजली ने हरी झंडी देकर रवाना किया । रैली ब्लॉक सभागार से निकल कर सीएससी इटियाथोक ,शंकर चौराहा, हरैया झूमन से होते हुए ब्लॉक सभागार पर आकर समाप्त हुई। एआरपी सुनील कुमार ने बताया कि नए सत्र में बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा नवीन नामांकन के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे करके 6 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का कक्षा एक में नामांकन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान की निकाली रैली एआरपी दीपक नामदेव ने बालवाटिका संचालन के बारे में बताते हुए कहा कि 3 वर्ष की आयु पूर...