बिजनौर, अप्रैल 1 -- बिजनौर। बेसिक विभाग के स्कूल चलो अभियान 2026-27 का प्रारंभ कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में लगभग 1000 छात्र छात्राओं तथा शिक्षक स्कूल चलो अभियान से संबंधित तख्तियां लिए हुए थे तथा नारे भी लगा रहे थे। रैली मुख्य मार्गों से होती हुई इंदिरा बाल भवन में पहुंची जहां विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। डीएम जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी भूपेन्द्र चौहान बॉबी, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ बीएसए सचिन कसाना ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कस्तूरबा विद्यालय धर्मनगरी की छात्राओं द्वारा मनमोहक सरस्वती वंदना तथा नंगली छोईया विद्यालय के छात्रों द्वारा स्कूल में नामांकन को लेकर प्रस्तुतिकरण दिया गया। डीएम द्वारा उपस्थित छात्...