बिजनौर, जुलाई 14 -- सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत आज जनपद बिजनौर के कलेक्ट्रेट परिसर से स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों ने शिक्षा के महत्व एवं प्रत्येक बच्चे के विद्यालय में नामांकन को बढ़ावा देने संबंधी संदेशों से युक्त तख्तियां हाथों में लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं शिक्षा जागरूकता से जुड़े प्रेरक नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर से निर्धारित मार्गों पर निकले। यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा स्कूल चलो रैली किया रवानाजिलाधिकारी का संबोधन इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करान...