पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पीलीभीत। जिले भर के परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए 55 अधिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह अधिकारी आवंटित अपने-अपने स्कूलों में उपस्थित रहकर नामांकन करने का काम करेंगे। पहली अप्रैल से परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों में नए शिक्षक छात्र का आगाज हो जाएगा। सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास को कंपोजिट स्कूल सिरसा दो को प्राथमिक विद्यालय सैदपुर सीएमओ को कंपोजिट स्कूल सरोड़ा डीआईओएस को कंपोजिट स्कूल गुलरिया दुल्हन बीएसए को प्राथमिक विद्यालय पिपरिया एग्रो आवंटित किया गया है इसी तरह जनपद स्तरीय अधिकारियों को अलग-अलग ब्लॉकों के स्कूलों को आवंटित किया गया है यह अधिकारी एक से 15 अप्रैल और एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच सुबह 8:30 बजे उपस्थित होकर नामांकन कार्य कराएंगे। स्कूल चलो अभियान का प्रथम चरण 1 अप्रैल स...