शाहजहांपुर, मार्च 14 -- जिले में नए शैक्षिक सत्र के दौरान अब जन्म प्रमाणपत्र या आधार कार्ड के अभाव में किसी भी बच्चे का दाखिला नहीं रोका जाएगा। मुख्य सचिव ने डीएम को पत्रभेजकर कहा है कि यदि किसी बच्चे के पास जन्म प्रमाणपत्र या आधार कार्ड नहीं है तो अभिभावकों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही उसे परिषदीय विद्यालय में प्रवेश दिया जाए। इन निर्देशों के तहत जिले में स्कूल चलो अभियान को प्रभावी ढंग से चलाकर शत-प्रतिशत नामांकन कराने पर जोर दिया गया है। अभियान दो चरणों में संचालित किया जाएगा। पहला चरण एक से 15 अप्रैल तक और दूसरा चरण एक से 15 जुलाई तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को स्कूल से जोड़ना और कक्षा से कक्षा में उनकी निरंतरता बनाए रखना है। निर्देशों के अनुसार तीन वर्ष के बच्चों का नामांकन आंगनबाड़ी केंद्रों की बाल वाटिका में कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.