हरदोई, मार्च 31 -- हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग पूरे दिन स्कूल चलो अभियान की तैयारियों में जुटा रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. अजित सिंह ने बताया कि बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित करने के लिए बीआरसी भेजी जा चुकी हैं। इनका वितरण चल रहा है। पहले दिन स्कूल चलो अभियान युद्धस्तर से चलाया जाएगा। 19 ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों, हेडटीचरों को निर्देशित कर दिया गया है कि स्कूल चलो अभियान के तहत कोई लापरवाही न बरतें। 3400 से अधिक स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...