स्कूल चलो अभियान को दी जाए प्राथमिकता
फतेहपुर, मई 7 -- फतेहपुर। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की। कहा जिन परिषदीय विद्यालयों में कार्य अधूरे हैं उन्हें पूरा कराया जाए, जर्जर भवन की नीलामी प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द ध्वस्तीकरण कराए। साथ ही निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों को निपुण बनाने के लिए प्रतिमाह असेसमेंट जरूर करें। स्कूल चलो अभियान के तहत लक्ष्य के सापेक्ष नामांकन कराया जाए। आरटीई के तहत चयनित बच्चों का दाखिला कराए और सत्यापन भी जरूर कर लें। यहां पर सीडीओ पवन कुमार मीणा, डीडीओ साधना दीक्षित, डीपीओ दीप्ति त्रिपाठी, एनआरएलएम डीसी मुकेश पटेल, समेत बीडीओ, बीईओ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.