स्कूल चलो अभियान के साथ नए सत्र की शुरुआत, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत
गाजीपुर, अप्रैल 2 -- गाजीपुर (खानपुर)। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत क्षेत्र के पीएमसी विद्यालय उचौरी में 'स्कूल चलो अभियान' के साथ की गई। आयोजित कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना वर्मा रानी ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और फूल देकर स्वागत किया। बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें, कॉपी, बैग व अन्य स्टेशनरी भी वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व सैकड़ों बच्चों की रैली को झंडी दिखा कर किया गया। बीएसए उपासना वर्मा रानी ने विद्यालय की स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और डिजिटल कक्षाओं की सराहना करते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल नामांकन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना भी है।उन्होंने शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों के अनुरूप डिजिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.