अमरोहा, मार्च 24 -- अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ स्कूल चलो अभियान 2026-27 की कार्य योजना तैयार करने के लिए विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सीडीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, बीएसए, सभी बीईओ एवं माध्यमिक शिक्षा के नोडल प्रधानाचार्य मौजूद रहे। डीएम ने अभियान को प्रभावी बनाए जाने संबंधी दिशा निर्देश जिम्मेदार अधिकारियों को दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...