सोनभद्र, अप्रैल 4 -- सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से शनिवार को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण शनिवार को डायट परिसर और जनपद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में किया गया। सजीव प्रसारण को छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। कहा कि विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे कायाकल्प योजना, डीबीटी योजना एवं निपुण भारत मिशन अत्यंत सफल रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस मौके पर डीआईओएस जायराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, बीडीओ राबर्ट्सगंज महेंद्र मौर्य, डीसी ट्रेनिंग ...