प्रयागराज, मार्च 31 -- उत्तर प्रदेश में एक से 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इस बार कक्षा 5 से 6 और 8 से 9 में नामांकन सुनिश्चित करने के लिए प्रेरणा पोर्टल पर नया मॉड्यूल विकसित किया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, बीएसए और बीईओ को निर्देश दिए हैं कि पासआउट स्टूडेंट एनालिटिक के माध्यम से बच्चों का अगली कक्षा में नामांकन अपडेट कराया जाए। संबंधित स्कूल का यू-डायस कोड दर्ज कर विवरण सेव करना होगा। इस कार्य की नियमित समीक्षा खंड और जिला स्तर पर होगी। तकनीकी समस्या होने पर विद्या समीक्षा केंद्र से संपर्क करने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.