गौरीगंज, अप्रैल 3 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी वैन चलाई गई। इस वैन के माध्यम से शिक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं और बच्चों के नामांकन के महत्व को आमजन तक पहुंचाया गया। वैन में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन पर शैक्षिक जागरूकता से जुड़े वीडियो और संदेश प्रसारित किए गए। जिन्हें देखने के लिए राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी। अभियान के तहत लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और शिक्षा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया गया। यह वैन गौरीगंज तिराहे, बस स्टेशन और मुंशीगंज तिराहे जैसे प्रमुख स्थानों पर चलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...