कन्नौज, जुलाई 1 -- कन्नौज। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 और स्कूल चलो अभियान के बीच जिले के परिषदीय विद्यालयों की सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जलालाबाद क्षेत्र के कई विद्यालयों में अव्यवस्थाएं सामने आईं। प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में टूटा रैंप और क्षतिग्रस्त चारदीवारी बच्चों के लिए खतरा बनी मिली, जबकि प्राथमिक विद्यालय सफीपुर में खराब हैंडपंप और गंदगी से पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित दिखी। वहीं 12 विद्यालयों में ताला मिलने से संचालन व्यवस्था पर भी सवाल उठे। उधर तालग्राम ब्लॉक के नौ परिषदीय विद्यालय अब भी हाईटेंशन बिजली लाइनों की जद में हैं। करीब एक वर्ष पहले बिजली विभाग को पत्र भेजे जाने के बावजूद केवल तीन विद्यालयों से ही लाइनें हटाई जा सकी हैं। शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए शीघ्र कार्...