फतेहपुर, जून 2 -- फतेहपुर। नए शिक्षा सत्र में बेसिक विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर स्कूल चलो अभियान चलाया गया। एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चले अभियान में 37714 नए छात्र नामांकन किए गए। दूसरे चरण का स्कूल चलो अभियान एक जुलाई से चलेगा। दोआबा में 2126 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों का संचालन हो रहा है। नए शिक्षा सत्र में विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अधिक संख्या में दाखिला कराए जाने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाक मुख्यालय पर स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर जागरूक किया गया था। अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए शिक्षक अभिभावकों के घर-घर तक परिक्रमा लगाई थी। पहले चरण में एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक कक्षा एक से आठ तक 37,714 छात्रों का दाखिला हुआ है। स्कूल चलो अभियान का दूसरा...