स्कूल चलो अभियान के दूसरा चरण शुरू, 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों में हुआ भव्य प्रवेशोत्सव
लखनऊ, जुलाई 1 -- मुख्यमंत्री के आह्वान पर नन्हे-मुन्नों का रोली-तिलक और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, गूंजे स्वागत गीत लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू होते ही बुधवार को प्राथमिक विद्यालयों में सुबह से ही रौनक रही। विद्यालय पहुंचे नन्हे विद्यार्थियों का रोली-चंदन का तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा, स्वागत गीतों और तालियों की गूंज के बीच आत्मीय अभिनंदन किया गया। प्रवेशोत्सव के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों के लिए विद्यालयों में उत्सव जैसा वातावरण तैयार किया गया, जिससे नए सत्र की शुरुआत उत्साह और आत्मीयता के साथ हो सके।अभियान के दूसरे चरण में विद्यालय से बाहर बच्चों की पहचान, उनका नामांकन, ड्रॉपआउट बच्चों की पुनर्वापसी तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- रोली-चंदन लगाकर हुआ नौनिहालों का स्वागत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.