श्रावस्ती, जुलाई 2 -- श्रावस्ती,संवाददाता। प्राथमिक,उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन करने के उद्देश्य से स्कूल चलो रैली निकाली जा रही है। इसके माध्यम से बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति और नामांकन कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। खण्ड शिक्षा अधिकारी गिलौला फूल चंद्र मौर्य ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय अगरडीहा में हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ आनन्द कुमार त्रिपाठी, सहायक अध्यापक सुरभि पाण्डेय व शिक्षा मित्र संदीप कुमार यादव मौजूद रहे। रैली के साथ ही प्रधानाध्यापक डॉ आनन्द कुमार त्रिपाठी ने विद्यालय आम, अमरूद,नीम, गुड़हल, तुलसी के पौधे का वृक्षारोपण किया।इसी यह भी पढ़ें- Shravasti News: स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों ने निकाली रैली तरह से शिक्षा क्षेत्र इक...