गंगापार, अप्रैल 1 -- क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय चिलबिला में स्कूल चलो अभियान के तहत सत्र के पहले दिन रैली निकाल कर छात्रों, अभिभावकों को शत प्रतिशत नामांकन हेतु जागरूक किया गया। संस्था प्रमुख एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मांडा (मंत्री ) राजश सिंह यादव द्वारा हरीझंडी दिखा कर रैली रवाना की गई। बुधवार को नये सत्र के पहले दिन चिलबिला स्थित कंपोजिट विद्यालय द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत एक रैली निकाली गई, जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षक संघ के ब्लाक मंत्री राजेश सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली विद्यालय से शुरू होकर पूरे चिलबिला बाजार व गांव में गयी। रैली का उद्देश्य शत प्रतिशत नामांकन के लिए। छात्र छात्राओं और अभिभावकों को जागरूक करना रहा । रैली में विद्यालय के अध्यापक सुनील कुमार, शीला यादव, प्राची राव, ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.