स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकल शिक्षा के प्रति किया जागरूक
गाजीपुर, जुलाई 15 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय पूर्वी प्रथम, सुहवल में बुधवार को "स्कूल चलो अभियान" के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनजागरण रैली निकाली गई। शासन एवं बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित इस रैली का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़कर शिक्षा की मुख्यधारा में लाना रहा। विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली गांव के विभिन्न मोहल्लों और हाईवे मार्ग से होकर गुजरी। छात्र-छात्राओं ने हाथों में शिक्षा संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर "हर बच्चा स्कूल जाए, उज्ज्वल भविष्य पाए" और "पढ़ेगा भारत, तभी तो बढ़ेगा भारत" जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा कि अभियान का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति के बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.