स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकली
अंबेडकर नगर, जुलाई 9 -- इंदईपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र बसखारी से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी हरगोविंद सिंह एवं डॉ मोहम्मद जियाउद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान क्षेत्र के सभी बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कराने और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया गया। रैली ने बीआरसी परिसर से पश्चिमी चौराहा होते हुए बसखारी बाजार का भ्रमण किया। इस मौके पर डॉ नूरुद्दीन, अमरनाथ यादव, अरविंद कुमार, भुवनेशमणि त्रिपाठी, सुधीर कुमार चतुर्वेदी, आनंद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, रामकेश मौर्य, रणविजय सिंह यादव, प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, आशुतोष कुमार वर्मा, कृष्ण दीपक, मो.हातिम, जनार्दन यादव, सियाराम, प्रमोद चौधरी, आजाद दीपक, रामकृष्ण व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.