स्कूल चलो अभियान के तहत रैली, बच्चों के नामांकन पर जोर
औरैया, अप्रैल 8 -- सहार, संवाददाता। ब्लॉक सहार के सभागार में स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेश उत्सव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी राज नारायण पाण्डेय ने की, जिसमें ब्लॉक के प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक शामिल हुए। बैठक में शिक्षकों को निर्देश दिए गए कि वे अभिभावकों से संपर्क कर अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराएं। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल चलो अभियान 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, ड्रेस और किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि शिक्षा का लाभ सभी तक पहुंच सके। बैठक के बाद खंड विकास अधिकारी राज नारायण पाण्डेय और खंड शिक्षा अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.