कानपुर, अप्रैल 9 -- सरसौल। सरसौल ब्लाक में गुरुवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। कंपोजिट स्कूल सरसौल से बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर व नारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। साथ में ब्लाक प्रमुख सरसौल डा विजयरत्ना तोमर, खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार, प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण तोमर भी पैदल चल रहे थे। बच्चों व अभिभावकों को शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरुक किया गया। इस दौरान बच्चों के निश्शुल्क पाठ्य- पुस्तकें वितरित की गईं। बच्चों ने स्कूल में विज्ञान व कला प्रदर्शनी आयोजित कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यहां विजय श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, दीपा मिश्रा, नसरे आलाम, रामकुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...