गंगापार, अप्रैल 3 -- विकास खंड जसरा के गंगाधर पब्लिक स्कूल सपहा में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकरलाल मधुकर व विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएन सिंह ने अभिवावकों को यह संदेश दिया कि बच्चों का नामांकन शत प्रतिशत कराकर बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल में दाखिला कराया जाय। संचालन अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर दिनेश केसरवानी, राम प्रसाद धुरिया, रमेश प्रजापति, अरविंद कुशवाहा, तिलक राज, संजय यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...