स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
बरेली, अप्रैल 4 -- बरेली। भदपुरा ब्लॉक के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय बौरिया में स्कूल चलो अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विजय कुमार एवं शिक्षिका राखी गंगवार ने पूरे गांव में भ्रमण कर बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान ढोलक की थाप पर उत्साहपूर्ण गीत गाए गए तथा आकर्षक नारे लगाए गए, जिससे गांव का माहौल पूरी तरह शिक्षामय हो गया। बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिक्षिका राखी गंगवार ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि "हर बच्चे का स्कूल जाना उसका अधिकार है और शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।" वहीं विजय कुमार जी ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने और नियमित रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.