गंगापार, अप्रैल 5 -- स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरसापुर में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान अभिभावकों से विद्यालय में अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए उन्हें जागरूक किया गया। रैली का नेतृत्व कर रहे एआरपी डॉ शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम चरण में एक से 15 अप्रैल और द्बितीय चरण में एक से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर गजल, शबनम, विमलेश कुमारी, प्रीति, वंदना मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.