लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार संचालित स्कूल चलो अभियान के तहत आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा अधिक से अधिक बच्चों का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करना रहा। रैली बैंड-बाजे के साथ निकाली गई, जिसमें बच्चों ने स्कूल चलो-स्कूल चलो, आधी रोटी खाओ, बच्चों को पढ़ाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बेटी दो घर की रोशनी होती है जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली में बच्चे, शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रधानाचार्य राजेश कश्यप ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी मास्टर चाबी है, जिससे जीवन के हर ताले खोले जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय द्वारा कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्...