उन्नाव, अप्रैल 2 -- गंजमुरादाबाद। शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को स्कूल चलो अभियान के तहत एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया। बीईओ देवेंद्र कुमार के निर्देशन में क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर खालसा में शिक्षा विभाग की ओर से यह रैली निकाली गई। रैली में शामिल शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने बैनर और नारे लगाकर शिक्षा के महत्व को बताया तथा लोगों से बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। इस अवसर पर हर्षल, अब्दुल सलीम, आजाद अली सहित अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...