गंगापार, अप्रैल 1 -- बुधवार से शुरू हुए नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से "स्कूल चलो अभियान" के तहत बारा एवं शंकरगढ़ के बेसिक विद्यालयों में रैली निकाली गई। प्राथमिक विद्यालय पूरे बघेल में प्रधानाचार्य हेमलता सिंह के नेतृत्व में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने गांव की गलियों में भ्रमण कर अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। इस दौरान "सब पढ़ें, सब बढ़ें" जैसे प्रेरक नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। प्रधानाचार्या ने अभिभावकों से बताया कि सरकार द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निःशुल्क शिक्षा, पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन सहित अन्य सुविधाएं हैं। साथ ही कक्षा पांच की छात्र एवं छात्राओ का विदाई समारोह भी बड़े ...