रुद्रपुर, मई 4 -- खटीमा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चटिया फार्म में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत नए प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर नए विद्यार्थियों का उनके अभिभावकों के साथ स्वागत भी किया गया। विद्यालय में इस सत्र की शुरुआत में कक्षा 6 में मात्र एक छात्र का ही प्रवेश हुआ था, लेकिन विद्यालय प्रबंधन समिति और प्रशासन के प्रयासों से अब कुल 26 छात्र-छात्राओं का नामांकन हो गया है। समिति ने निर्णय लिया कि प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें नि:शुल्क पाठ्य सामग्री, स्मार्ट क्लास और डिजिटल शिक्षा पर भी जोर दिया गया। इसी क्रम में बच्चों को साइकिलें उपलब्ध कराई गईं, ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय आ सकें। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.