स्कूल चलो अभियान के तहत घर-घर जाकर किया जनसंपर्क
अमरोहा, जुलाई 20 -- शिक्षा की मुख्यधारा से हर बच्चे को जोड़ने के संकल्प के साथ ब्लाक क्षेत्र गंगेश्वरी के प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर से सोमवार को विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। उद्देश्य स्कूल चलो अभियान को गति देने के साथ ही छह से 14 वर्ष आयु के सभी ड्रॉप आउट बच्चों का नामांकन स्कूल में कराना रहा। शिक्षकों की टीम ने गांव में घर-घर जाकर अभिभावकों से संवाद किया, शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाध्यापक व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गंगेश्वरी के ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह ने अभिभावकों को बताया कि परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सरकार स्तर से दी जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ मिलता है। इस दौरान ग्राम प्रधान राजकुमार, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष इंद्र सिंह, सहायक अध्यापक अजय सागर, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.