कन्नौज, अप्रैल 4 -- कन्नौज। पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय जसपुरापुर सरैया में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। अभियान के तहत गांव में निकाली गई रैली में आकर्षक नारों के साथ बच्चों को नवीन नामांकन हेतु प्रेरित किया। अभिभावकों को तीन से चौदह आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक रेनू कमल ने बताया कि नवीन नामांकन के लिए डोर टू डोर भी संपर्क किया जा रहा है। इस अवसर पर जसवीर, सुमन कमल, लोकेंद्र, सौरभ अंजली वर्मा, शर्मिला कुशवाहा, जागृति मिश्रा, श्वेता आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.