आजमगढ़, अप्रैल 13 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। ठेकमा ब्लॉक स्तर पर सोमवार को 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ का शुभारंभ हुआ। एबीएसए अजय तिवारी, लालगंज पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, ठेकमा ब्लाकप्रधान प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रमोद राय ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवान किया। एबीएसए अजय तिवारी ने कहा कि बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की कि वे मिलकर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराएं। बच्चो को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें। मुख्य अतिथि सूरज श्रीवास्तव ने कहा कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.