स्कूल चलो अभियान की निकाली रैली, छात्रों को किया जागरूक
जौनपुर, जुलाई 10 -- जौनपुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से शैक्षिक सत्र 2026-27 में अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को टाउन हॉल मैदान, नगर पालिका परिषद जौनपुर से 'स्कूल चलो अभियान' की जनपद स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली नगर पालिका के मैदान से शुरू होकर कोतवाली चौराहा, चहारसू, शाही किला, अटाला मस्जिद होते हुए पुनः नगरपालिका मैदान में आकर समाप्त हुई। इस दौरान शिक्षा के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के नामांकन तथा उनकी शिक्षा में गुरुजनों की भूमिका का महत्व सर्वोपरि है। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का आगाज अभियान के प्रथम चरण से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.